अजमेर। अजमेर जिले में आगामी 11 सितम्बर को होने वाले नगर निकाय आम चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर उत्तर में एडीएम शहर श्री प्रवीण कुमार द्वारा तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम का गठन किया गया है। टीम सदस्यां ऋतु चौहान और गरिमा अग्रवाल द्वारा राजकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील अजमेर में मतदाता शपथ दिलवाई गई। इसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखा माथुर, श्री योगेन्द्र चौहान, डॉ. अनुलता, डॉ. सुरभि, नर्सिंग इंचार्ज अभिलाषा पाराशर, नाईदा, रितिका, पूजा रावत, नीतू शर्मा सहित समस्त स्टाफ और उपस्थित अन्य सभी ने भाग लिया और अवश्य मतदान करने की शपथ ली। इसके अलावा पंचशील क्षेत्र में रहने वाले आमजन एवं दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें मतदान का महत्व समझाते हुए अपना वोट आवश्यक रूप से देने के लिए प्रेरित किया गया।