Fri. Aug 28th, 2026
IMG_20260826_135536

अजमेर। अजमेर शहर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में 62 संविदा नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और पैसे लेकर ज्वाइनिंग कराने के आरोपों के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस भर्ती को निरस्त कर दिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने मूल्यांकन सूची में बदलाव और नियमों की अनदेखी के चलते यह आदेश जारी किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था। कि मेरिट सूची को दरकिनार कर चहेतों को प्राथमिकता दी गई और पैसों का लेन-देन हुआ। नाराज अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपकर पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की मांग की थी। अब इस भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *