अजमेर। कोटा से एक बार फिर कोचिंग छात्र-छात्राओं के सुसाइड की दुखद खबर आई है। कोटा में मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने जान दे दी है। यह छात्रा मध्य प्रदेश की रहनेवाली थी जो कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी। जो इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी करती है। छोटी बहन को ही सबसे पहले अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस उनके रूम पर पहुंची।