Fri. Aug 21st, 2026
IMG_20260821_154558

अजमेर। अजमेर शहर में 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित ‘मातृ शक्ति मानसून फेस्ट-2026’ के आयोजन पर रोक लगाने के लिए वकीलों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है। कि नगर निगम चुनाव की आचार संहिता के दौरान इस कार्यक्रम से मतदाताओं के प्रभावित होने की आशंका है। 23 अगस्त को डीएवी कॉलेज खेल मैदान (रामगंज, अजमेर) में होने वाले इस फेस्ट को तुरंत रद्द किया जाए। कार्यक्रम से जुड़े सभी बैनर, पोस्टर और ऑनलाइन/ऑफलाइन विज्ञापनों को हटाया जाए। सरकारी कर्मचारियों को इस राजनीतिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से लिखित रूप से रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *