Fri. Aug 21st, 2026
IMG_20260819_201150

 

 

अजमेर, 19 अगस्त। श्री कैलाश चन्द्र शर्मा (आर.ए.एस.) ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर में सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह राठौड़ एवं विशेषाधिकारी (परीक्षा) श्रीमती नीतू यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बोर्ड सचिव के रूप में अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन एवं परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध तथा छात्र केन्दि्रत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। आपसी समन्वय और टीम भावना के माध्यम से ही निर्धारित समय में लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली से जुड़ा हुआ है। ऎसे में शिक्षा की गुणवत्ता, परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता तथा विद्यार्थियों के हित सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेंगे। उन्होंने परीक्षा एवं परिणाम संबंधी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत एवं महामंत्री श्री करण सिंह यादव सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी श्री शर्मा का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में वित्तीय सलाहकार श्री कृष्ण पाल सिंह, निदेशक (शैक्षिक) श्रीमती उषा कच्छावा, श्री गोविन्द प्रसाद कोली, श्री अनिल बिसावा, श्री अरूण कुमार जोशी एवं श्री राजीव चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *