Fri. Aug 21st, 2026
IMG_20260820_132234

अजमेर। अजमेर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक दर्जी को 974 करोड़ 97 लाख 25 हजार 457 रुपए की टैक्स रिकवरी का नोटिस मिला है। परिवादी का दावा है कि वह दर्जी का काम करके बमुश्किल 15 हजार रुपए मासिक कमा पाता है। दर्जी रेखराज को जब इतनी बड़ी रकम का आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना है कि न तो उन्होंने कभी कोई कंपनी खोली है। और न ही वे कभी सूरत गए हैं। दर्जी रेखराज को सूरत से आयकर विभाग का नोटिस 13 अगस्त 2026 को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *