अजमेर। अजमेर शहर के आदर्श नगर में फिर चोरी की वारदात सामने आई है। जहां पर RJ कलेक्शन कपड़े की दुकान का शटर उठा कर बदमाश नगदी ले उड़े। अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। मुख्य मार्ग स्थित रोड पुलिया के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। और शटर को ऊंचा कर अंदर प्रवेश किया। जहां रखे करीब 87000 की नगदी के साथ ही कीमती सामान लेकर बदमाश फरार हो गए। इस चोरी के बाद क्षेत्रवासियों में गुस्सा है। और रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।