अजमेर। अजमेर शहर में अगले 3 दिन यानी 5 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय है, जिससे बीच-बीच में बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। और सोमवार 3 अगस्त कुछ इलाकों में हल्की से तेज़ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान करीब 26°C से 30°C के बीच रहेगा। मंगलवार (4 अगस्त): गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 12 मील प्रति घंटे तक रह सकती है। बुधवार (5 अगस्त): आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।