अजमेर। अजमेर शहर के किशनगढ़ में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने यू-टर्न ले रही। बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 50 वर्षीय चालक करीब 20 फीट दूर जा गिरा। अजमेर रोड, चेतन प्रभु गेस्ट हाउस के पास, किशनगढ़।
में थार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद रुकी बिना गाड़ी आगे बढ़ाई और गिरी हुई बाइक को भी कुचलते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरी घटना पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।