Tue. Aug 4th, 2026
IMG_20260731_194838

 

 

अजमेर, 31 जुलाई 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat) अजमेर केन्द्र एवं दयानन्द कॉलेज, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत एवं डीएवी गान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कविता, संगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म एवं अन्य रचनात्मक माध्यम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने “Say No to Drugs, Say Yes to Life” का संदेश देते हुए युवाओं एवं अभिभावकों से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर श्री जयप्रकाश चारण ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति जागरूकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत लोकगीत (समूह), समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, वाद-विवाद/भाषण, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री तथा शॉर्ट फिल्म/रील सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प” की शपथ दिलाई तथा अधिकाधिक युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। महाराणा प्रताप युवा मण्डल के संस्थापक श्री मयंक सिंह नेगी ने युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों से जुड़ने का आह्वान करते हुए अजमेर जिले में संचालित पंजीकरण अभियान की जानकारी साझा की।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में लेखाधिकारी माय भारत अजमेर श्री मुरारी लाल, माय भारत स्वयंसेवक श्री लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, मीनाक्षी शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, सारा शर्मा, गेहना शर्मा, हर्षिता शर्मा एवं सिमरन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र प्रभारी भारत भूषण ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य आकाश ठाकुर ने किया।

 

प्रतियोगिताओं के विजेता – सामूहिक नृत्य में ममता शर्मा टीम, नुक्कड़ नाटक में नितेश खत्री टीम, काव्य पाठ (स्लैम पोएट्री) में ऋषिका सक्सेना, वाद-विवाद/भाषण में विनीत बेनीवाल, सामूहिक संगीत में मीनाक्षी शर्मा टीम, चित्रकला में वंशिखा शर्मा, शॉर्ट फिल्म में जय शर्मा, स्लोगन लेखन में दीपशिखा आनंदकर विजेता रही ।

 

जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीना ने सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे। उन्होंने युवाओं से ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने तथा 2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित नशा मुक्ति संदेश से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

One thought on “माय भारत अजमेर एवं दयानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत का युवाओं ने लिया संकल्प”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *