अजमेर। अजमेर शहर के श्री नगर रोड़ स्थित श्री सतनारायण मंदिर से तांबे का लोटा चोरी हो गया। पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में चक्कर लगा रहा था। और जैसे ही उस युवक को मौका मिला तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके कारण चोरी की वारदात सामने आई।