Mon. Jul 27th, 2026
IMG_20260727_155704

अजमेर। अजमेर में गौ-सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गो-भक्तों और संतों ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने और गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। यह रैली बजरंगगढ़ चौराहा से शुरू होकर सूचना केंद्र होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुँची। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं के अनुसार इस अभियान के तहत 5 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे गए हैं। रैली में संत-महात्मा, गो-सेवक, महिलाएं, युवा और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *