अजमेर। अजमेर शहर के मलूसर रोड पर वार्ड पार्षद पिंकी बालोटिया के घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सीमा फुलवारी (निवासी मलूसर), जो पहाड़गंज स्थित डिस्पेंसरी इलाज के लिए जा रही थीं। रास्ते में बहन से फोन पर बात करते समय पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। यह पूरी घटना वार्ड पार्षद पिंकी बालोटिया के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।