Tue. Jul 28th, 2026
IMG_20260720_190712

अजमेर। इंटरनेशनल चेस डे के उपलक्ष में सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल बीर मे शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। जिसमे कक्षा 3 से 8 तक के छात्र और छात्रों ने हिस्सा लिया l स्कूल प्राचार्य सिस्टर ज़रीन ने बताया की शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन,अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। हर वर्ष की भांति 2026 में भी चेस मास्टर का चयन किया गया छात्र वर्ग में बिराट देब और छात्रा वर्ग में राजवी वर्मा का चयन किया गया l साथ ही सिस्टर रीना ने चेस मास्टर को बधाई दी और उन्होंने छात्र-छात्रों से ऐसे बौद्धिक खेलों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *