Tue. Jul 28th, 2026
IMG_20260720_161506

अजमेर। राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को तेंदुए के हमले में शराब की दुकान के एक ‘सेल्समैन’ समेत दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना टोडारायसिंह कस्बे में हुई जहां तेंदुए ने पहले शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया और वहां मौजूद ‘सेल्समैन’ संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, ‘सेल्समैन’ किसी तरह दुकान से बाहर निकलने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *