अजमेर। अजमेर शहर की आनासागर झील की बदहाल स्थिति और मछलियों की मौत के मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता के विरोध में, कांग्रेस पार्टी ने अजमेर बंद का आह्वान किया है। यह बंद पहले 24 जुलाई को रखा गया था, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण छात्रों को होने वाली परेशानी को देखते हुए इसे बदलकर 23 जुलाई कर दिया गया है। बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं (जैसे- दूध, दवाइयां, अस्पताल आदि) चालू रहेंगी।