Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260717_135443

अजमेर। मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने 21 जुलाई से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 3-4 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इसके बाद 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बारिश बढ़ेगी। फिर जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी मानसून सक्रिय होगा।

One thought on “राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *