अजमेर। PM नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जो स्वच्छ रेल परिवहन के लिए हाइड्रोजन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।
जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन भारतीय रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना को नवाचार, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के प्रति रेलवे के संकल्प का प्रतीक बताया जा रहा है। जींद-सोनीपत सेक्शन को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। ट्रेन के संचालन के लिए जींद में स्वदेशी हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग सुविधा विकसित की गई है। पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) ने कंप्रेस्ड हाइड्रोजन गैस के स्टोरेज और डिस्पेंसिंग के लिए आवश्यक लाइसेंस भी जारी कर दिया है।