Sun. Jul 19th, 2026
IMG_20260713_155620

 

 

अजमेर, 13 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए मंगलवार 14 जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 14 जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की बडलिया एवं पालरा, भिनाय की एकलसिंहा एवं कनेईकलां, केकड़ी की कणोज, नसीराबाद की राजगढ़, रूपनगढ़ की कोटडी, सरवाड़ की भगवतपुरा एवं चान्दमां तथा पीसांगन की मकरेडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

3 thoughts on “ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर मंगलवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *