Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260704_142736

अजमेर। ईरान में इस समय पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का 7 दिवसीय अंतिम संस्कार चल रहा है। तेहरान में लाखों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा कारणों से उनके बेटे मुजतबा खामेनेई इस आयोजन से दूर हैं। वहीं, होर्मुज़ स्ट्रेट में तनाव के बाद इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का पार्थिव शरीर तेहरान लाया गया है। देश के कई शहरों (तेहरान, कुम, नजफ, कर्बला और मशहद) में एक सप्ताह तक शोक और जुलूस का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्हें 9 जुलाई को मशहद में दफनाया जाएगा। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों (इजरायली हमले के डर) के कारण अपने पिता के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। अंतिम संस्कार में 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए 5,000 से अधिक स्कूलों को श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *