Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260704_140353

अजमेर। बालोतरा जिले (पूर्व में बाड़मेर) के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। लगभग 79,459 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस 9 MMTPA क्षमता वाली रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह HPCL और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इस विशाल मेगा प्रोजेक्ट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है। यह रिफाइनरी सालाना 9 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल को प्रोसेस करके उच्च गुणवत्ता वाले BS-VI ग्रेड के पेट्रोल और डीजल का उत्पादन करेगी। लगभग 4,800 एकड़ में फैला यह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स न केवल ईंधन बनाएगा। बल्कि अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का भी उत्पादन करेगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास को भारी बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह देश के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है, जिसकी आधारशिला जनवरी 2018 में रखी गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *