अजमेर, 29 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान
करने के लिए मंगलवार 30 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 30 जून को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की कायड, अरांई की झीरोता, भिनाय की छछुन्दरा, केकड़ी की सरसड़ी, नसीराबाद की जिलावड़ा, रूपनगढ़ की जाजोता, सरवाड़ की मनोहरपुरा, सावर की आमली, पीसांगन की गोला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।
https://shorturl.fm/kr8Fa
https://shorturl.fm/y2ezi
https://shorturl.fm/JkeZ6