Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260630_133211

अजमेर। चंबल के बीहड़ में आतंक का पर्याय रहे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जगन गुर्जर की हत्या को परिजनों ने साजिश करार दिया है। और हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है। कि जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर की जान को भी खतरा है। उसे तत्काल भरतपुर या धौलपुर जेल में शिफ्ट किया जाए। परिजन सोमवार रात को ही अजमेर पहुंच गए और मंगलवार सुबह जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। वह मोर्चरी से जगन गुर्जर का शव नहीं उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *