Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260625_175543

अजमेर। अजमेर संसदीय क्षेत्र के बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12981/12982 जयपुर–असारवा एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही जनभावना एवं क्षेत्रवासियों की मांग को केंद्रीय रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए आदरणीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी जी ने इस विषय को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के समक्ष पत्राचार एवं व्यक्तिगत भेंट के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। आज यह बताते हुए प्रसन्नता है कि माननीय रेल मंत्री जी ने इस मांग को स्वीकृति प्रदान करते हुए बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण रेलगाड़ी के ठहराव को मंजूरी दे दी है।

यह निर्णय बिजयनगर सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाएगा।

अजमेर संसदीय क्षेत्र एवं बिजयनगर वासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

जिन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण मांग की स्वीकृति प्रदान करवाई।

जनसेवा, जनसुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *