अजमेर। जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में शेयर बाजार कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी की उनके दोस्तों द्वारा हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कमरे में ही छोड़ दिया। और हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक लाइव किया था। जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। नारायण विहार, गांधी पथ (जयपुर) के पास स्थित एक होटल में 38 वर्षीय गुरु प्रसाद चौधरी, जो पिछले कुछ दिनों से अपने 5-6 दोस्तों के साथ होटल में रुके हुए थे। शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर बहस और मारपीट में बदल गई। पुलिस और FSL टीम ने होटल से सबूत जुटा लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।