Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260623_151234

अजमेर। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। महज 15 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी सौंपी। इसके साथ ही वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो गए। युवा बल्लेबाज ने इस पल को अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा बताया। वैभव सूर्यवंशी हाल के महीनों में लगातार अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में रहे हैं। आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी और जूनियर स्तर पर रिकॉर्डतोड़ पारियों के बाद उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने उनकी नंबर-3 जर्सी होटल में भिजवाई, जहां भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें यह जर्सी सौंपी। जर्सी प्राप्त करने के बाद सूर्यवंशी ने सम्मान स्वरूप उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

3 thoughts on “वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *