Mon. Oct 19th, 2026
IMG_20260623_143115

अजमेर। जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के नाम पर पुलिस ने दो बहनों के मोमोज के ठेले को इतनी बेरहमी से धक्का दिया कि उस पर रखा खौलता हुआ पानी छोटी बहन पर पलट गया। इस हादसे में युवती का आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया है। जयपुर पुलिस के धक्के से झुलसी मोमो बेचने वाली लड़की ‘थोड़ा वक्त दे दो, पानी खौल रहा है’ पर खाकी ने नहीं सुनी घटना 19 जून की शाम करीब पौने सात बजे की है। जगतपुरा महल रोड पर अक्षय पात्र मंदिर के पास रोज की तरह खुशबू गुप्ता और उसकी छोटी बहन रेशु गुप्ता मोमोज का ठेला संभाल रही थीं। बर्तन में मोमोज पकाने के लिए पानी उबल रहा था और ग्राहक आने ही वाले थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और मुख्यमंत्री के काफिले का हवाला देकर तुरंत रास्ता साफ करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर थोड़ा समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि बर्तन में पानी बेहद गर्म है, थोड़ा संभलकर हटाने दें। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना कोई चेतावनी दिए जबरदस्ती की और ठेले को जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगते ही खौलता हुआ पानी रेशु के हाथ, छाती, पेट और जांघ पर गिर गया। वह दर्द से चीख उठी, लेकिन सिस्टम अपनी रफ्तार में आगे बढ़ गया। पिता को खोया, खुद के दम पर पाल रही थीं परिवार इस दर्दनाक हादसे के पीछे एक बेहद भावुक करने वाली कहानी भी है। खुशबू ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उनके पिता का साया सिर से उठ गया था। साल 2022 में खुशबू का चयन जयपुर के एक मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स के लिए हुआ, तो मां और छोटी बहन रेशु भी उसके साथ जयपुर आ गईं। प्रताप नगर में किराए का कमरा लेकर रहने वाले इस परिवार के पास आजीविका का कोई साधन नहीं था। घर चलाने और खुशबू की पढ़ाई का खर्च निकालने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *