अजमेर। अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लूपुर रामगढ़ गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब लोगों ने पैंथर को आबादी क्षेत्र में घूमते हुए देखा। आबादी क्षेत्र में आने के बाद लोगों से पैंथर घबरा गया। और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। पैंथर के हमले में स्थानीय तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कठूमर अस्पताल भिजवाया गया। घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू के लिए मशक्कत कर रही है। मौके पर धोलागढ़ थाना, कठूमर थाना व खेड़ली थाना की पुलिस मौजूद है।
https://shorturl.fm/Z589m
https://shorturl.fm/xyB2u
https://shorturl.fm/3ZjQH
https://shorturl.fm/rd2Ur