Tue. Oct 20th, 2026
IMG_20260503_125703

अजमेर। अजमेर शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लोहागल स्थित बीपीएल कॉलोनी में मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। अजमेर शहर में लोहागल स्थित बीपीएल आवास कॉलोनी का यह क्वार्टर दीपक वाल्मीकि और उनकी पत्नी सोनू वाल्मीकि को अलॉट नहीं था। वे यहां किराए पर रहते थे। जिन्हें क्वार्टर अलॉट होते हैं। मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। संबंधित अलॉटी ने मेंटेनेंस नहीं किया। और मुनाफे के लालच में क्वार्टर किराए पर दे दिया। 25 साल पहले 504 क्वार्टर्स बनाए गए थे। साल 2011 में बीपीएल परिवारों को मकान आवंटित हुए थे। ज्यादातर क्वार्टर किराए पर चल रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है। कि लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण मकान जर्जर हो गया। यही हादसे की बड़ी वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *