अजमेर। भारतीय संगीत जगत की गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। PM नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। रविवार दोपहर को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की। सात दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में आशा जी ने न सिर्फ अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों को जीता, बल्कि एक सफल उद्यमी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।अक्सर लोग आशा जी को सिर्फ एक गायिका के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने संगीत, रेस्टोरेंट बिजनेस और निवेश के जरिए एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया था। 12 अप्रैल 2026 को उनके निधन के बाद, प्रशंसक उनकी शानदार जीवनशैली और उनके द्वारा पीछे छोड़ी गई विरासत के बारे में जानना चाहते हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया और भारतीय पार्श्व गायन की सबसे अमीर हस्तियों में शुमार हुईं