Sun. Apr 19th, 2026
IMG_20260412_143515

अजमेर। अजमेर शहर में बीसलपुर परियोजना के रखरखाव के कारण आज रात से 30 घंटे का शटडाउन रहेगा। जिससे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस दौरान शहर के प्रमुख हिस्सों, ब्यावर और आसपास के कस्बों में पानी नहीं आएगा और अगले दो दिनों तक आपूर्ति कम रहेगी। 

 अजमेर शहर, ब्यावर, केकड़ी, सरवाड़ और किशनगढ़ सहित अन्य क्षेत्र में 14 अप्रैल की सुबह पानी आएगा।दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग ने निवासियों को पानी का उचित भंडारण करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *