अजमेर। अजमेर शहर में मंगलवार को देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में देर रात रिश्तेदारी के पुराने विवाद को सुलझाने के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण झगड़े में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गए। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। घायल युवकों को फौरन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।