अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स को लेकर संतुष्टि नहीं होती है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि मेहनत के अनुसार नंबर नहीं मिले हैं या कॉपी की जांच में कोई गलती हो गई हो। ऐसे में राजस्थान बोर्ड छात्रों को स्क्रूटिनी (री-टोटलिंग) का ऑप्शन देती है। जिसके माध्यम से आंसर शीट की दोबारा जांच करवाई जा सकती है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।