Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260401_131630

अजमेर। एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत और दूसरी तरफ लगातार बढ़ती कीमतें, इस दोहरी मार ने कमर्शियल उपभोक्ताओं की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 195 रुपए का इज़ाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 1911 रुपए से उछलकर 2106 रुपए तक जा पहुंची है। यह इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी है, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में बेचैनी और चिंता की लहर दौड़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *