Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260331_192256

 

अजमेर। अजमेर शहर में आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर अरिहंत मंडल, अजमेर द्वारा मंगलवार प्रातः आयोजित भव्य प्रभात फेरी (वाहन रैली) अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस वर्ष रैली में लगभग 700 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे आयोजन ने भव्यता का नया आयाम स्थापित किया।

प्रातः 5:00 बजे सोहन चिकित्सालय से प्रारंभ हुई यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मार्ग में अनेक स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा रैली का मंगलाचरण,एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण धर्ममय हो उठा।

विशेष रूप से दिगम्बर जैन मंदिर, सोनी नगर की ओर से रैली का अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

*इस पावन अवसर पर*

*🌺 परम पूज्य आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी सुशिष्या*

*🌸 शासन दीपिका साध्वी श्री लोकोत्तर श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4️⃣*

का पावन सानिध्य सोभागशशी लोढ़ा समता भवन पर प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

रैली मानसरोवर कॉलोनी, रामनगर, पंचोली चौराहा, पोस्ट ऑफिस, कृष्णा विहार, राधा विहार, मणिपुंज संस्थान, नक्षत्र रेजिडेंसी, ज्ञान विहार, अंबे विहार, गोकुल धाम, टेलीफोन एक्सचेंज, गोटा कॉलोनी, करणी नगर, कीर्ति नगर, श्रीजी विहार, न्यू गीता कॉलोनी, नृसिंहपुरा, विकास कॉलोनी, अद्वैत आश्रम, महावीर कॉलोनी, अरिहंत कॉलोनी, पुलिस चौकी, काली माता मंदिर, सोनी नगर, बजरंग कॉलोनी एवं माली मोहल्ला होते हुए सोभागशशी लोढ़ा समता भवन, फायसागर रोड पर सम्पन्न हुई।

रैली के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार (नाश्ता) की उत्तम व्यवस्था भी की गई।

*इस आयोजन के लाभार्थी श्री सुनील कुमार, श्री सुशील कुमार लोढ़ा एवं समस्त लोढ़ा परिवार, अजमेर* रहे, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं अनुकरणीरूप में सम्पन्न हुआ।

*अरिहंत मंडल, अजमेर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओंय एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *