अजमेर। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम कल 31 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि इंटर क्लास 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।