अजमेर। अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के खिलाफ लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर गया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को एक महीना हो गया है। इसी बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ‘नो किंग्स’ रैलियों के तहत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका ही नहीं, बल्कि यूरोप के कई देशों में हुआ। दरअसल, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। जिसमें ईरान के साथ युद्ध और बढ़ती महंगाई शामिल हैं।