Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20260324_135143

अजमेर। अजमेर में बस स्टैंड पर खड़ी एक बस से एक वरिष्ठ सरकारी कर्मचारी का बैग बस से चोरी होने की घटना सामने आई है।जिसमें लैपटॉप और 10,000 रुपये नकद शामिल थे। 

पीड़ित राहुल गहनोलिया, जो पीसांगन में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत हैं। अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक बस उनका बैग रखा हुआ था।

पीड़ित अपने कार्यस्थल (पीसांगन) से निजी काम से जयपुर जा रहे थे। बस में नाश्ता करने के लिए उतरने के बाद जब वह वापस सीट पर आए, तो उनका बैग गायब था।

बैग में लैपटॉप, चार्जर, 10,000 रुपये नकद, और महत्वपूर्ण राजकीय व व्यक्तिगत गोपनीय दस्तावेज थे। अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *