अजमेर। अजमेर शहर में कचहरी रोड़ स्थित सैलून संचालक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुनित सक्सेना ने व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते अपने सैलून के पास दुकान लगाने वाले विनोद कुमार को डराने व धमकाने का षड्यंत्र रचा। पुतिन ने उसके लिए अपने तीन नाबालिग दोस्त और एक अन्य साथी को 7 हजार रुपए भाड़े में मारपीट के लिए तैयार किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।