अजमेर। अजमेर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब वैशाली नगर निवासी युवती जॉब से घर लौट रही थी। तब दो स्कूटी सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों ने मौका देखा और युवती के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले युवती ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पलक झबकते गायब हो गए।