अजमेर। अजमेर शहर नवरात्र के मौके पर आयोजित भजन संध्या में कव्वाली गाय जाने पर विवाद हो गया। रविवार को जब जॉन अजमेरी का कार्यक्रम शास्त्री नगर क्षेत्र के गणेशगढ़ मंदिर में आयोजित हुआ। तो शनिवार की घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और कार्यक्रम बंद कराने की मांग की काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।