अजमेर। अजमेर में घरेलू गैस सप्लाई प्रभावित होने की आकांक्षा के बीच नसीराबाद में गैस बुकिंग को लेकर अव्यवस्था देखने को मिली। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के कारण दो उपभोक्ता आपस में उलझ पड़े और एक-दूसरे पर हमला करने तक उतारू हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।