अजमेर। अजमेर नगर निगम ने शहर के नालों और सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए आधुनिक रोबोटिक तकनीक अपनाई है। केरल से दो हाई-टेक रोबोट मशीनें मंगवाई गई हैं। यह कदम सफाई कर्मचारियों को खतरनाक नालों में उतरने से रोकने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया है।
अजमेर में रोबोटिक सफाई की प्रमुख विशेषताएं:
टेक्नोलॉजी: ये रोबोट 4 कैमरों (3 नीचे, 1 फ्रंट) से लैस हैं। जो लाइव मॉनिटरिंग के साथ गंदगी की पहचान करते हैं।
क्षमता: मशीन 9 मीटर की गहराई तक सफाई कर सकती है।
संचालन: पूरा काम डैशबोर्ड से नियंत्रित होता है।
उद्देश्य: सीवर सफाई में दुर्घटनाओं को रोकना और मानवीय हस्तक्षेप खत्म करना।