अजमेर। अजमेर शहर में 16 साल की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी ने बीच रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।