अजमेर। मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध का वैश्विक असर अब राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है। तेल कंपनियों के इस अचानक आए संदेश ने व्यापार जगत में हड़कंप मचा दिया है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। डूंगरपुर जिले में भी डीलर्स को मैसेज मिलने के बाद सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी गई है।