Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260310_194536

 

 

अजमेर, 10 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार 11 मार्च दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में चेटीचण्ड, रामनवमी एवं महावीर जयन्ती पर्व पर आयोजित शोभायात्रा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक में सम्मिलित होंगे। गुरूवार 12 मार्च को प्रातः 9.30 बजे नगर निगम वार्ड 6 स्थित कृष्णा नगर, रेगरान मोहल्ला में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। श्री देवनानी प्रातः 10.30 बजे राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन नामकरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात उनका जयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *