अजमेर। अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में गगवाना पुलिया के पास ओवरटेक के दौरान एक टाइल्स से भरा ट्रेलर असंतुलित होकर अचानक से पलट गया। और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। और घायल को JLN अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। हादसा स्कार्पियो कार को ओवरटेक करने के चलते हुआ।