अजमेर। अजमेर सहित पूरे राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। ईरान-इजरायल युद्ध और अन्य कारणों से सप्लाई ठप होने के बाद से होटलों, रेस्टोरेंट्स और कैटरिंग व्यवसाय में हड़कंप मच गया है। जिससे व्यवसाय ठप होने की कगार पर हैं। तेल कंपनियों ने अचानक कमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर की आपूर्ति अगले आदेश तक के लिए रोक दी है। इस आदेश से अजमेर के हजारों होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ गई है। और यदि जल्द सप्लाई नहीं मिली तो उन्हें अपना किचन बंद करना पड़ेगा। शादियों और त्योहारों के सीजन में कैटरिंग और हलवाई व्यवसाय पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है। यह निर्णय संभावित रूप से अंतर्राष्ट्रीय हालातों (जैसे युद्ध) के चलते लिया गया है। जिससे पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई चेन बाधित हुई है।