अजमेर। जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान अचानक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें करीब 10 युवक मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी 10 युवकों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया