Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260304_154630

अजमेर। अजमेर नगर निगम शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए जल्द ही गली-मोहल्लों से 100 से अधिक छोटे-बड़े कचरा डिपो हटाने जा रहा है। अब केवल चन्द्रबरदाई नगर, कल्याणीपुरा और कोटड़ा में 3 मुख्य डिपो रहेंगे। जहां से सीधे माखुपुरा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा भेजा जाएगा। जिससे शहर को गंदगी और बदबू से निजात मिलेगी।

नयी योजना: शहर के वार्डों में खुले कचरा डिपो (Garbage Dumps) बंद होंगे। निस्तारण: अब केवल 3 स्थानों (चन्द्रबरदाई नगर, कल्याणीपुरा, कोटड़ा) पर अस्थायी संग्रहण होगा। सीधे ट्रांसफर: इन स्थानों से कचरा सीधे माखुपुरा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड ले जाया जाएगा। फायदा: इससे आवारा जानवरों की समस्या, बदबू और शहर की गंदगी में काफी कमी आएगी। वर्क आर्डर: टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *